Search
Close this search box.

मध्यप्रदेश में 3 दिन हिल स्टेशन से चलेगी सरकार , अमित शाह देंगे गुरुमंत्र , क्या है BJP का मेगा प्लान…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रानू शर्मा संपादक….!
MP – मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। यहां बीजेपी विधायकों-सांसदों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है…!

16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी…!

गृह मंत्री अमित शाह दोपहर लगभग 1.55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे रवाना होकर 2.45 बजे पचमढ़ी हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद शाह बीजेपी विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। गृहमंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पचमढ़ी से रवाना होंगे…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें