देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बल्लीवाला , देहरादून में “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड” के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड की शपथ भी दिलाई…!
मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता के समर्थन की सबसे बड़ी ताकत है…!
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अभिनंदन समारोह केवल एक सम्मान नहीं , बल्कि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के सपने को साकार करने का उत्सव है…!
यह सम्मान उत्तराखण्ड की सवा करोड़ जनता का है. जो ईमानदारी , पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों के साथ राज्य के विकास की दिशा में अग्रसर है…!









