PM – भोपाल की प्रतिभाशाली बेटी ग़ज़ल सचदेव, अब भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता “यूनिवर्सल वीमेन” में, जो 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जयपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 65 देशों की प्रतिभागी महिलाएं भाग ले रही हैं और इसका भव्य फिनाले 10 अगस्त को आयोजित होगा…!

ग़ज़ल सचदेव को पहले “मिसेज मध्यप्रदेश” के खिताब से नवाज़ा गया था, जो द पेजेंट इंडिया कंपनी द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता थी। इस जीत के बाद उनका चयन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूनिवर्सल वीमेन में किया गया…!

इस गौरवपूर्ण यात्रा में ग़ज़ल को दो सशक्त और प्रेरणादायक मेंटर्स — फरहा अनवर और अंजना मस्कारेनास का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। दोनों मेंटर्स उनकी ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरनेशनल स्टेज प्रेजेंटेशन पर विशेष ध्यान दे रही हैं ताकि ग़ज़ल वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को सर्वोत्तम रूप से प्रस्तुत कर सकें…!










