Search
Close this search box.

धार में बड़ा हादसा: पीथमपुर में रेलवे कार्य के दौरान गिरी क्रेन, पिकअप चकनाचूर — दो लोगों के दबे होने की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन अचानक पलट गई। हादसे में पास खड़ी पिकअप वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि क्रेन के नीचे दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सागौर क्षेत्र में रेलवे का काम चल रहा था, तभी अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। क्रेन के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

सूचना मिलते ही सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे अपनी टीम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। क्रेन को उठाने का काम जारी है, ताकि घायलों या मृतकों की वास्तविक संख्या का पता चल सके।

स्थानीय प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

मुख्य बिंदु:

  • धार जिले के पीथमपुर के सागौर क्षेत्र में हुआ हादसा।
  • रेलवे निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, पिकअप चकनाचूर।
  • दो लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
  • पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद।

 

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें