Search
Close this search box.

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की पूजा, तलवारबाज़ी दिखाई और पारंपरिक गेर में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में रंग पंचमी का उत्सव इस बार खास बन गया, जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदीर पहुंचकर बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाकाल के दरबार में पूजा के बाद मुख्यमंत्री का अलग अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने पारंपरिक शौर्य का प्रदर्शन करते हुए तलवारबाज़ी का हुनर दिखाया।

रंग पंचमी के अवसर पर उज्जैन में निकलने वाली सदियों पुरानी और प्रसिद्ध पारंपरिक गेर में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-गुलाल की बौछार और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच निकली इस भव्य गेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

महाकाल की नगरी में रंग, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने उत्सव के उत्साह को और बढ़ा दिया। रंग पंचमी पर निकली यह पारंपरिक गेर उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था की झलक पेश करती है, जिसमें शामिल होकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएँ भी दीं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें