Search
Close this search box.

मध्यप्रदेश की राजनीति में घमासान ! संगठन मजबूत करने आ रहे राहुल गांधी, बीजेपी ने ‘परिवारवाद’ पर घेरा…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP – पीएम मोदी के दौरे के दो दिन बाद, 3 जून को राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं. वे यहां कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ का आगाज करेंगे, जो देश में पार्टी का ‘पायलट प्रोजेक्ट’ है. इस अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सीधे आलाकमान (राहुल गांधी) शामिल होंगे…! राहुल गांधी जिला ऑब्जर्वर्स और संभावित अध्यक्षों से खुद बात करेंगे. इस पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस का परिवारवाद कभी खत्म नहीं होगा, जिसके लिए राहुल गांधी के आने की जरूरत नहीं थी…!

मध्य प्रदेश की राजनीति में आजकल खूब हलचल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के ठीक दो दिन बाद, कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं. उनका यह दौरा इतना खास है क्योंकि वे यहां कांग्रेस का एक बड़ा और नया प्लान शुरू करने वाले हैं, जिसे ‘संगठन सृजन अभियान’ कहा जा रहा है. कांग्रेस इस प्लान के जरिए अगले 2028 के चुनावों के लिए अभी से कमर कस रही है, ताकि पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाए. इस मौके पर भाजपा ने भी अपना हमला तेज कर दिया है, पार्टी ने कहा है कि परिवारवाद वाली पार्टी केवल दिखावा कर रही है; इससे कोई बदलाव नहीं होने वाला है…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें