Search
Close this search box.

लाडली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन – खाते में भेजे गए 1500 रुपये, CM डॉ मोहन बोले – भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है यह त्योहार…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में लाडली बहना योजना के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार लाडली बहनों के खातों में 1,859 करोड़ रुपए अंतरित किये। साथ ही उज्जवला योजना के अंतर्गत 28 लाख से अधिक बहनों को 43.90 करोड़ सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरण भी किये। सीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन कर किया…! 

राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अमिट रिश्ते का प्रतीक है, जो सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करता है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि नारी गरिमा और सामाजिक सुरक्षा का भी संदेश है। भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हर रिश्ता परिभाषित और पूज्यनीय होता है। उन्होंने द्रौपदी और श्रीकृष्ण की रक्षाबंधन कथा का उल्लेख करते हुए इसे भाई-बहन के रिश्ते की शक्ति का प्रतीक बताया, जहां श्रीकृष्ण ने जीवनभर द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें