
धार – आयकर रिटर्न (ITR) व ऑडिट की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर कर सलाहकारों और व्यापारिक संगठनों ने केंद्रीय वित्त मंत्री महोदया के नाम एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को धार विश्रामगृह पर सौंपा…!

ज्ञापन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 थी, लेकिन पोर्टल पर 11 सितंबर से लगातार तकनीकी समस्याएँ बनी रहीं। 14, 15 और 16 सितंबर को तो पोर्टल ने पूरी तरह जवाब देना बंद कर दिया और अंतिम समय में साइट मेंटेनेंस पर चली गई। इसके चलते हजारों व्यापारी और करदाता अपने रिटर्न दाखिल नहीं कर सके…!

कर सलाहकारों ने मांग की है कि –
1. रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तक बढ़ाई जाए…!
आडिटकी समय-सीमा भी आगे बढ़ाई जाए, ताकि व्यापारी व करदाता समय पर अनुपालन कर सकें…!
इस ज्ञापन पर वरिष्ठ कर सलाहकार महेश चंद्र माहेश्वरी (एवीएन प्रदेश मंत्री, फाउंडेशन ऑफ ऑल इंडिया), प्रवीण तक (एसोसिएशन अध्यक्ष), रितेश अग्रवाल (टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष), सुनील रघुवंशी और शुभम अग्रवाल सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं…!

संगठनों का कहना है कि समय सीमा बढ़ने से न केवल करदाताओं को राहत मिलेगी बल्कि सरकार को राजस्व संग्रह भी व्यवस्थित रूप से प्राप्त होगा…!










