Search
Close this search box.

CM यादव ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश में खेलों को नई उड़ान, फिट इंडिया से खेलों को नई दिशा

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शासकीय सुभाष एक्सीलेंस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर “सांसद खेल महोत्सव-2025” का भव्य शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सरकार द्वारा खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों को प्रगति के अनेक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल जगत में आई नई क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘फिट इंडिया अभियान’ ने युवाओं और खिलाड़ियों में ऊर्जा व उत्साह का संचार किया है। डॉ. यादव ने महोत्सव में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें