Search
Close this search box.

संस्कृति से जुड़ा उपहार , मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान को दी वैदिक घड़ी…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उन्हें विशेष वैदिक घड़ी भेंट की।

वैदिक घड़ी भारतीय पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित एक अनोखा नवाचार है, जो समय को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़कर प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वैदिक घड़ी भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक महत्व को दुनिया के सामने लाने का प्रयास है…!

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अनूठे उपहार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार जताया और कहा कि यह पहल भारतीय संस्कृति और समय गणना की गौरवशाली विरासत को नए रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें