Search
Close this search box.

खरगोन में कांग्रेस की हुंकार: “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानू शर्मा,भोपाल

खरगोन। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को “वोट चोर, गद्दी छोड़” रैली का आयोजन किया। रैली में प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त ने भाग लिया और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी, जिला प्रभारी जयसिंह, जिला अध्यक्ष रवि नाइक सहित विधायक झुमा सौलकी, केदार डाबर, मोंटू सोलंकी, राजेश मंडलोई और लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते समेत अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनादेश का अपमान कर बनी सरकार जनता के विश्वास को तोड़ रही है, जिसे जनता सबक सिखाएगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें