भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के भोपाल स्थित आवास पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से सौजन्य मुलाकात हुई।
इस दौरान आदिवासी समाज के अमर नायक टंट्या मामा भील के जीवन पर आधारित फिल्म निर्माण को लेकर सार्थक और रचनात्मक चर्चा हुई। बैठक में इस ऐतिहासिक चरित्र के प्रेरणादायक योगदान को नए पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

इसके अलावा, प्रदेश में चल रहे वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। चर्चा का उद्देश्य प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का रहा।
यह मुलाकात न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और समाज के नायकों के सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनी।










