Search
Close this search box.

जहरीला कफ सिरप कांडः श्रीसन फार्मा डायरेक्टर रंगनाथन गिरफ्तार, अब तक 24 बच्चों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत का कारण बने जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। SIT टीम ने चेन्नई से श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी ने नॉन-फार्मास्यूटिकल ग्रेड केमिकल से सिरप तैयार किया था। तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल रिपोर्ट के अनुसार, सिरप में डाईएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लायकॉल (EG) की मात्रा तय सीमा से 486 गुना अधिक पाई गई। यह रसायन न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए भी घातक है।

SIT ने श्रीसन फार्मा से कोल्ड्रिफ सिरप बैच नंबर SR-13 की 589 बोतलें बरामद कीं, जिन्हें छिंदवाड़ा भेजा जाना था। इसी बैच की सिरप पीने से बच्चों की किडनी फेल हुई और अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है।

जांच टीम को कंपनी से अन्य सिरप — रेस्पोलाइट डी, रेस्पोलाइट जीएल, रेस्पोलाइट एसटी और हेपसंडिन — की 5870 बॉटलें भी मिलीं, जो फिलहाल मानक गुणवत्ता की पाई गई हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें