खजुराहो में बनेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा एयरबेस, दिवाली पर मध्य प्रदेश को मिली बड़ी सौगात…!
भोपाल – खजुराहो…विशेष रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के लिए इस दिवाली एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने खजुराहो में सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े एयरबेस के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। यह परियोजना प्रदेश की सामरिक क्षमता को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ आर्थिक और पर्यटन विकास के नए अवसर भी खोलेगी।
जानकारी के अनुसार, यह एयरबेस लगभग 1000 एकड़ के विशाल क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस एयरबेस के बनने से न केवल मध्य भारत की हवाई सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि खजुराहो और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
खजुराहो, जो पहले से ही अपनी विश्वप्रसिद्ध मंदिर नगरी और पर्यटन पहचान के लिए जाना जाता है, अब सामरिक दृष्टि से भी एक अहम केंद्र बनने जा रहा है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, एयरबेस के निर्माण से स्थानीय युवाओं को रक्षा सेवाओं और संबंधित क्षेत्रों में नए अवसर मिलेंगे। यह परियोजना आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश की रणनीतिक और आर्थिक शक्ति दोनों को सुदृढ़ करेगी।
संभावित लाभ:-
सेंट्रल इंडिया में वायुसेना की तैनाती को मजबूती
स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश में वृद्धि
पर्यटन और परिवहन ढांचे का विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम
यह परियोजना मंजूरी के बाद न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय बनेगी।










