Search
Close this search box.

बिहार चुनाव में संग्राम तेजः आज मोदी-राहुल आमने-सामने, रैलियों में दिखेगा वार-पलटवार का मुकाबला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे—सुबह 11 बजे मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में और दोपहर 12:45 बजे छपरा एयरपोर्ट ग्राउंड में। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “बिहार के लोग भाजपा-राजग को प्रचंड जीत दिलाने के लिए तैयार हैं”, साथ ही विश्वास जताया कि जनता इस चुनाव में महाविजय का शंखनाद करेगी।

वहीं राहुल गांधी भी आज दोपहर 12:30 बजे नालंदा और 2:15 बजे शेखपुरा में जनसभाएं करेंगे। राहुल के हालिया बयान—“वोट के लिए मोदी मंच पर डांस भी कर देंगे”—ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। भाजपा ने इस टिप्पणी को “असंवेदनशील” बताया और पलटवार की तैयारी कर ली है।

पीएम मोदी से आज उम्मीद है कि वे राहुल गांधी के इस बयान पर तीखा जवाब देंगे और एनडीए की चुनावी रणनीति को और धार देंगे। बिहार में आज का दिन चुनावी जंग का सबसे गरम मोर्चा साबित हो सकता है—जहां भाषणों के मंच से ही तय होगा कि जनमत किस दिशा में बहने वाला है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें