भव्यता के साथ मनाया जाएगा मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस…!
तीन दिवसीय समारोह में झलकेगी ‘गौरवशाली यात्रा और अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की झलक…!
भोपाल।मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस को लेकर राजधानी भोपाल में इस बार अभूतपूर्व उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस को विशेष रूप से भव्य और तीन दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा।
मंत्री लोधी ने कहा कि पहले स्थापना दिवस पर केवल एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होता था, लेकिन इस बार इसे “गौरवशाली यात्रा और अभ्युदय मध्यप्रदेश” की थीम पर 1 से 3 नवंबर तक लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा।
🎉 कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां :
1 नवंबर:
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे।
श्रीकृष्ण की भव्य यात्रा में 500 कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
2 नवंबर:
“विक्रमादित्य नाट्य” का मंचन किया जाएगा।
प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपनी प्रस्तुति देंगे।
3 नवंबर:
समापन दिवस पर स्नेहा शंकर सुरों का जादू बिखेरेंगी।
2000 ड्रोन ‘विरासत से विकास तक’ थीम पर आकाश में अद्भुत दृश्य पेश करेंगे।
रंगीन आतिशबाजी से पूरा आसमान जगमगाएगा।
🎭 सांस्कृतिक और जनजातीय रंग:
कार्यक्रम के पहले 30 और 31 अक्टूबर को भोपाल के विभिन्न मार्गों पर सांस्कृतिक यात्राएं निकाली जाएंगी।
तीन दिनों के दौरान जनजातीय नृत्य भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
🚁 नई शुरुआत:
स्थापना दिवस समारोह के दौरान ‘पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ भी किया जाएगा, जो प्रदेश के पर्यटन और कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी।
🎟️ सभी के लिए खुला प्रवेश:
लाल परेड ग्राउंड में लगभग 50 हजार लोगों की क्षमता होगी।
मंत्री लोधी ने बताया कि इस समारोह में VVIP, VIP सेक्टर के साथ-साथ सामान्य नागरिकों के लिए भी बिना पास के प्रवेश की व्यवस्था की गई है, ताकि हर नागरिक इस गौरवमयी उत्सव का हिस्सा बन सके।
✨ यह स्थापना दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की प्रगति, परंपरा और पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है।










