Search
Close this search box.

भाजपा ने शुरू किया ‘वंदे मातरम् @150’ अभियान, स्वदेशी का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘वंदे मातरम् @150’: भाजपा ने भारत माता को अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम् @150’ अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को “स्वदेशी का संकल्प” दिलाया और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का प्राण-स्वर और मातृभूमि के प्रति अटूट भक्ति का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सीमा सिंह जादौन, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, तथा नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों की प्रस्तुति और ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से देशभक्ति, स्वदेशी और एकता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें