Search
Close this search box.

नशे के सौदागर पर पुलिस का तगड़ा वार : 54 लीटर अवैध शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर जप्त, हिस्ट्रीशीटर तस्कर गिरफ्तार

भोपाल –

शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 लीटर अवैध देशी शराब (300 क्वार्टर) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 22,800 रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर शहर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और डीसीपी जोन-03 मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर ईदगाह हिल्स इलाके में दबिश दी।

 

पुलिस ने वाजपेयी नगर इलाके से आरोपी दीपक रावत (23) को गिरफ्तार किया, जो प्लास्टिक बोरियों में शराब छिपाकर सप्लाई की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पर पहले से ही भोपाल के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिर भी वह खुलेआम अवैध कारोबार में सक्रिय था।

 

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और तेज किया जाएगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें