भोपाल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन
भोपाल। शनिवार को भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने शॉल ओढ़ाकर सम्मान जताया और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान स्टेट हैंगर पर गरिमामय माहौल देखने को मिला और प्रशासनिक व राजनीतिक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।










