Search
Close this search box.

भोपाल में अवैध अहातों पर पुलिस का धावा, 73 गिरफ्तार—शराबखोरी पर कड़ा प्रहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में अवैध अहातों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 73 शराबखोर गिरफ्तार

 

भोपाल। शहर में अवैध शराब और अहातों के खिलाफ क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अवैध अहातों पर धावा बोला। इस सघन अभियान में 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36-बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के सख्त निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में शहर के कई संवेदनशील इलाकों—हबीबगंज, जहांगीराबाद, टीटी नगर, एमपी नगर, मिसरोद, गोविंदपुरा, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज, निशातपुरा, कोतवाली और चुनाभट्टी—में एक साथ दबिश दी गई।

 

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अखिल पटेल, एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और एसीपी चंद्रभान सिंह के मार्गदर्शन में गठित 5 पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और अवैध अहातों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से कई जगह अफरा-तफरी मच गई, वहीं भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

 

जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति के अहाते संचालित हो रहे थे, जिन पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक चेकिंग की गई।

 

पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने अहम भूमिका निभाई, जिससे साफ संदेश गया है कि भोपाल में अवैध गतिविधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें