“VIP रोड के चाय कैफे में ‘मन की बात’ सुनते दिखे सीएम, फिर आमजन से सीधा संवाद—सरल अंदाज़ में साधा जनसंपर्क”

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीआईपी रोड स्थित एक चाय कैफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया। कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम का अलग ही अंदाज़ देखने को मिला, जब वे रेस्टोरेंट में मौजूद आमजन, युवाओं और बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीयता से संवाद किया।

सीएम यादव ने न सिर्फ लोगों से सीधे बातचीत की, बल्कि उनके बीच सहज होकर समय बिताया, जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। उनका यह सरल और जनसरोकार वाला अंदाज़ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया।










