Search
Close this search box.

MP के धार में दर्दनाक सड़क हादसा 16 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार। मध्य प्रदेश के धार में पिकअप पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने परिजनों को 2 लाख रुपए और मुख्यमंत्री ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

सीएम डॉ. मोहन ने की 4 लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें