फोरलेन निर्माण के प्रभावित पेटलावद विकास खंड के किसानों ने मुवाजे को लेकर बैठक का आयोजन किया
बैठक में सैकड़ों की संख्या में जुटे किसान
पेटलावद… निलेश सोनी
MP – पेटलावद के झाबुआ जिले के पेटलावद विकास से निकलने वाले सारंगी फोरलेन निर्माण में अधिग्रहित होने वाली जमीन और उससे प्रभावित हो रहे किसानों की समस्याओं को लेकर टिमरिया मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों प्रभावित किसानों ने हिस्सा लिया और अपनी जमीनों न उचित मुआवजे को लेकर चर्चा की।
अभी वर्तमान में मुवाजा राशी बहुत ही न्युनतम दिये जाने की बात सामने आई जों कि सरासर गलत है क्योंकि किसानों की वास्तविक जमीन की किमत भी नहीं मिल रही है।
बैठक में किसानों की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष रमेश जी सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखराम जी मोरी और किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र हामड शामिल हुए।
उचित हक और मुआवजे की मांग बैठक के दौरान उपस्थित अतिथियों और किसान नेताओं ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। फोरलेन में आ रही जमीनों का किसानों को उचित और बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। प्रभावित किसानों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं अतिथियों के सामने रखीं।
जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र हामड ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे इस लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ हैं। किसानों की चिंताओं और मांगों को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जाएगा ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रभावित किसान उपस्थित थे, जिन्होंने एक सुर में अपने हक की आवाज उठाई।










