Search
Close this search box.

“ABVP से निकला युवा चेहरा, क्या अब राजनीति में नई पारी खेलेंगे लवेश सोनी?”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्र राजनीति का ‘चाणक्य’ अब करेगा सियासत में एंट्री? मनावर में लवेश सोनी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

मनावर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में लंबे समय तक सक्रिय रहकर छात्र राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लवेश सोनी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र हितों के लिए सड़क से लेकर प्रशासनिक दफ्तरों तक संघर्ष करने वाले सोनी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

सोनी ने विद्यार्थी परिषद में इकाई सह मंत्री, नगर सह मंत्री, भाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और जिला सेवक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। छात्र समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक मुद्दों और युवाओं को नशे से दूर रखने के अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

 

कोरोना महामारी के दौरान जब अधिकांश लोग घरों में थे, तब भी लवेश सोनी और उनकी टीम समाज के बीच रहकर कोरोना जागरूकता एवं राहत कार्यों में जुटी रही। यही वजह है कि छात्र और युवा वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

 

हाल ही में विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग के बाद दायित्वों में हुए बदलावों के बीच यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या लवेश सोनी अब छात्र राजनीति से आगे बढ़कर मुख्यधारा की राजनीति में नई पारी शुरू करेंगे। हालांकि इस संबंध में अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मनावर की राजनीतिक फिजाओं में यह सवाल लगातार गूंज रहा है।

 

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें