‘हम बनाएंगे लखपति’ क्विज टैलेंट शो की सिंघाना में दस्तक, स्कूलों में छात्रों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह
भोपाल/सिंघाना। शिक्षा और प्रतिभा को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘हम बनाएंगे लखपति’ क्विज टैलेंट शो के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान के तहत टीम ने सिंघाना ग्राम के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की रूपरेखा, उद्देश्य और भागीदारी की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान अंबिका स्कूल, प्रियदर्शनी ज्ञान मंदिर, श्री सद्गुरु गजानन गुरुकुल और दीप कुंज हाई स्कूल का भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों ने क्विज टैलेंट शो को लेकर विशेष उत्साह दिखाया और बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई। छात्रों ने कार्यक्रम से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका टीम ने विस्तार से जवाब दिया।
प्रियदर्शनी ज्ञान मंदिर के संस्थापक श्री विशाल मेहता ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए इस अभियान को शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास बताया।
‘हम बनाएंगे लखपति’ टीम ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचकर उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का अवसर देना है। सिंघाना में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन से मिले सकारात्मक सहयोग ने टीम का उत्साह और बढ़ा दिया।










