Search
Close this search box.

दिल्ली से भोपाल तक छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली से भोपाल तक कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा में सीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे उमंग सिंघार

भोपाल। दिल्ली में छात्रों के मुद्दे को लेकर हुए प्रदर्शन की गूंज सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा तक सुनाई दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने छात्रों की मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

धरने के दौरान उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की “तानाशाही” का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

सिंघार ने कहा, “दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा तक कांग्रेस छात्रों के सम्मान और न्याय की लड़ाई लड़ रही है। सत्य की आवाज़ को न घसीटा जा सकता है और न ही गिरफ्तार किया जा सकता है। लोकतंत्र की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे।”

 

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर धरना देकर छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा और छात्र हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें