शिवराज सिंह ने कहा कि पार्टी जो काम देती है , मैं उसे भगवान की पूजा मानकर करता हूं…! मीडिया के मित्रों ने कुछ अलग रूप दे दिया कि ये निकल गया , पता नहीं क्यों निकला है…!
MP – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पीजी कॉलेज , सीहोर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए…!
शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा कॉन्सेप्ट क्लियर है, मोहन जी मुख्यमंत्री हैं, विकास की उनकी तड़प प्रदेश को आगे बढ़ा रही है. मैं अंतरात्मा से कहता हूं कि मुझसे अच्छा काम मोहन यादव करें, क्योंकि ये प्रदेश के लिए जरूरी है…!
शिवराज सिंह ने कहा कि कई बार इधर-उधर की खबरें आती है कि मैंने अपने क्षेत्र में पदयात्रा की. मेरा क्षेत्र मेरा परिवार है. हम विकसित भारत के लिए बुधनी और क्षेत्र को एक मॉडल बनाने का काम करें. उन्होंने कहा कि विकसित भारत तब बनेगा जब हर गांव विकसित होगा. इसलिए, हमने कोशिश की पैदल चलकर कि हम अलग-अलग मॉडल बनाएं, पानी बचाएं, बिजली बचाएं, स्वच्छता रखें, लाड़ली दीदियों से चर्चा, किसान और वैज्ञानिकों का संवाद, श्रमदान, जल संवर्धन. ये धर्म है जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की बेहतर सेवा करना…!
शिवराज सिंह ने कहा कि पार्टी जो काम देती है, मैं उसे भगवान की पूजा मानकर करता हूं. मीडिया के मित्रों ने कुछ अलग रूप दे दिया कि ये निकल गया, पता नहीं क्यों निकला है…!










