हरदा – मध्य प्रदेश के हरदा में शनिवार को पुलिस से तनातनी के बाद करणी सेना जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद आज क्षत्रिय समाज और करणी सेना ने एमपी के कई जिलों में चक्कजाम प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर केनन का इस्तेमाल कर लाठीचार्ज भी किया। करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के बाद विवाद और बढ़ गया। हरदा में प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर अब प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है। जानिए किन जिलों में किस तरह प्रदर्शन किया गया…!
सीहोर के जावर में करणी सैनिकों का हंगामा, इंदौर भोपाल रोड किया जाम…!
हरदा में करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी का असर सीहोर जिले में भी देखने को मिला। जावर में करणी सेना के लोग बड़ी संख्या में इक्कठा हुए। इस दौरान इंदौर-भोपाल रोड पर चक्काजाम प्रदर्शन किया…!
रतलाम में पुलिस से धक्का मुक्की…!
करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने रतलाम मे फोरलेन पर चक्का जाम किया। चक्कजाम खुलवाने के लिए पुलिस और करणी सेना कार्यकर्ताओं मे तीखी बहस और धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं को खडेदने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। पहले एक लाइन खोली गई, बाद में पुलिस ने पूरा जाम खुलवाया। बता दें कि जीवन सिंह शेरपुर जावरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं…!
