Search
Close this search box.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा वन्य विहार में निर्माण कार्यों का किया लोकापर्ण…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार अभयारण्य में निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने वन्य विहार के विश्राम गृह में केयरटेकर आवास तथा किचन का और 43 लाख 49 हजार रूपये की लागत से मनरेगा योजना तथा खनिज मद से निर्मित स्टाप डैंम तथा रपटा और चेकडैंम निर्माण का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ल ने प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में गौवन्य विहार के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। सामुदायिक शौचालय निर्माण, भोजन शाला तथा पेवर लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करायें। उन्होंने कहा कि बसामन मामा में आगामी फरवरी माह में मलूकदास पीठ के स्वामी आचार्य राजेन्द्रदास की चार दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह सब पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होगा…!

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी गौवन्य विहार में पांच हजार पौधे रोपित करायें। बांस का रोपण करके ग्रीन फेंसिंग बना दें। कार्यपालन यंत्री पीएचई दो संपबेल का निर्माण पूरा कराके पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुर्वा में 2 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से विद्युत सबस्टेशन का निर्माण मंजूर हो गया है। इसका निर्माण तत्काल शुरू करायें। इससे गौशाला को पर्याप्त बिजली आपूर्ति के साथ आसपास के सभी गांव की विद्युत व्यवस्था बेहतर होगी। बसामन मामा गौवन्य विहार के विकास से जुड़े कार्यों में समय पर भुगतान करायें। उप मुख्यमंत्री ने वन्य विभाग के अधिकारियों को हिनौती गौधाम में 3 ब्लाक बनाकर 4 हजार पौधे रोपित करने के निर्देश दिये। बैठक के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौशाला का भ्रमण करके गौसेवा की उप मुख्यमंत्री ने गायों को गुड, चना और चारा खिलाया। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला में साफ-सफाई तथा शेड की मरम्मत के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये…!

विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह ने कहा कि बसामन मामा गौवन्य विहार में 8 हजार निराश्रित गौवंश को आश्रय मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री जी के सतत प्रयासों से यह गौवन्य विहार आधुनिक गौशाला के रूप में विकसित हो गया है। इसका लाभ आसपास के गांव के किसानों को देते हुए इस क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाय। इससे किसानों और गौशाला की दोनों की आय में वृद्धि होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल , पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment