Search
Close this search box.

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला – नए जिलों में BJP कार्यालयों के लिए सरकारी जमीन आवंटन…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल – मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। नए जिलों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यालयों के निर्माण के लिए सरकारी जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत जबलपुर और मुरैना सहित अन्य नए जिलों में BJP कार्यालयों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। यह कदम पार्टी संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है…!

इसके साथ ही, कैबिनेट ने मेट्रोपॉलिटन सिटी विधेयक को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत भोपाल और इंदौर को पहले चरण में मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा। भोपाल रीजन में विदिशा, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ के कुछ हिस्से शामिल होंगे, जबकि इंदौर रीजन में देवास, महू, पीथमपुर और शाजापुर के क्षेत्र जुड़ेंगे। इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रारंभिक बजट स्वीकृत किया गया है, साथ ही अधिसंरचना विकास के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। मुरैना में सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना को भी हरी झंडी दी गई है, जिसमें बैटरी स्टोरेज सिस्टम होगा। यह परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें