संपादक – रानू शर्मा
एकलव्य विद्यालय में आत्मरक्षा सत्र
मनावर, मध्यप्रदेश
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मनावर में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री राजेश शाक्य के निर्देशन में ब्लॉक युवा समन्वयक श्री विशाल दामके द्वारा आयोजित किया गया।
कराते खिलाड़ी पूजा रावत और पी.टी.आई. नीतू सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाए और स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर खेलों के महत्व और “खेलो बढ़ो” अभियान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री सुनील पुरोहित एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
