Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय समिति के सदस्यों की सौजन्य भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केंद्रीय समिति के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सर्वांगीण विकास और कल्याण से संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे अनुसूचित जाति और जनजाति समाज को व्यापक लाभ मिल रहा है।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री को समिति के कार्यों की जानकारी दी और कहा कि समिति केंद्र और राज्य के समन्वय से समाज के उत्थान के लिए नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का साझा लक्ष्य समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें