Search
Close this search box.

“21 साल बाद एमपी की सड़कों पर लौटेगी ‘जनबस’, 10 हजार से ज्यादा बसों से बदलेगा सफर”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपालएमपी में 21 साल बाद फिर सरकारी बसों की वापसी होने जा रही है। राज्य सरकार ने बड़े फैसले में ‘जनबस’ के नाम से नई सरकारी बस सेवा शुरू करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसका संचालन यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जाएगा, जो पहले चरण में 25 जिलों में बसें चलाएगी।

 

सरकारी स्तर पर बसों का संचालन बंद होने के 21 साल बाद यह पहल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

 

6 हजार से अधिक रूट को मंजूरी

 

कंपनी के संचालक मंडल की बैठक में 6,000 से अधिक रूटों को हरी झंडी दी गई है। इन रूटों पर कुल 10,879 बसें दौड़ने की तैयारी है। इससे दूरस्थ इलाकों तक कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।

 

इंदौर से होगी शुरुआत

 

इस सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शुरुआत अप्रैल 2026 में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में सिस्टम लागू होगा।

 

अप्रैल 2027 तक पूरी तरह लागू

 

सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल 2027 तक प्रदेश के सभी संभाग और जिलों में ‘जनबस’ सेवा पूरी तरह शुरू हो जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को एक संगठित और आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें