बदनावर में शांति सुरक्षा समिति की बैठक, बसंत पंचमी को लेकर प्रशासन अलर्ट
बदनावर सांवदाता… 
बदनावर में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर, तहसीलदार सुरेश नागर, थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह, नगर परिषद सीएमओ लाल सिंह राठौड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, भाजपा नेता जांहगीरलाला, पत्रकार तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, बैठक में आगामी बसंत पंचमी पर्व को लेकर विशेष चर्चा की गई, थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि इस वर्ष पर्व शुक्रवार को होने के कारण धार भोजशाला से जुड़ा विषय संवेदनशील बन जाता है, पूर्व अनुभवों के आधार पर प्रशासन ने पहले से सतर्कता बढ़ा दी है ताकि बदनावर क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो, उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में विवादित गतिविधियों में शामिल लोगों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई है और शांति भंग करने पर जेल भेजने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने कहा कि हाल की परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त चौकसी आवश्यक है, धार भोजशाला शासन के अधीन विषय है और उससे संबंधित निर्देशों का पालन किया जाएगा, नागरिकों से अपील की गई कि नगर की सकारात्मक पहचान बनाए रखें, अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें, उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का आग्रह भी किया गया, साथ ही जरूरत पड़ने पर धर्मशालाओं और होटलों में सुरक्षा बलों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी, बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सड़कों पर ईंट, पत्थर, कांच की बोतल या निर्माण सामग्री न रखी जाए, तहसीलदार सुरेश नागर ने बताया कि शांति भंग करने वालों पर धारा 141, 129 और 126 के तहत कठोर कार्रवाई कर आर्थिक दंड लगाया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजागरूकता की गई है, अंत में एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर ने कहा कि शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।









