Search
Close this search box.

भोपाल से विदिशा तक विकास का संदेश : गडकरी के स्वागत के बाद मोहन यादव–शिवराज के साथ भव्य रोड शो

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/विदिशा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा भी की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विदिशा पहुंचकर भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान तीनों वरिष्ठ नेताओं ने खुली गाड़ी में सवार होकर मार्ग के दोनों ओर उपस्थित हजारों नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया।

रोड शो के दौरान विदिशा नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जनता ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मध्य प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सड़क, ग्रामीण विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

रोड शो में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें