हिंदू नववर्ष के उल्लास के बीच विधायक रामेश्वर शर्मा की ‘हुंकार’, ‘चमड़े’ गैंग को दी खुली चेतावनी…!
भोपाल (मध्य प्रदेश): राजधानी भोपाल आज एक तरफ जहाँ हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैती चांद के पावन पर्व पर आतिशबाजी की गूँज और उल्लास में डूबी नजर आई, वहीं भाजपा के प्रखर हिंदूवादी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने तीखे तेवरों से सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
अटल पथ पर भव्य आतिशबाजी, हिंदुत्व का उद्घोष
हिंदू नववर्ष के स्वागत में अटल पथ, महाराणा प्रताप लोक और तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने समस्त देश और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे संस्कृति के पुनरुद्धार का उत्सव बताया।
“चमड़े उधेड़ दिए जाएंगे…” – असलम पर बरसे विधायक
हाल ही में असलम चमड़े पर हुई NSA (रासुका) की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक शर्मा ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कड़े लहजे में कहा:
“अभी तो सिर्फ NSA लगा है, असली कार्यवाही तो अभी बाकी है। असलम चमड़े ने जो पाप किया है, उसकी सौ पीढ़ियाँ भी उस कलंक को नहीं धो पाएंगी। याद रहे, असलम जैसे जितने भी ‘चमड़े’ हैं, उन सभी के चमड़े उधेड़ने का काम यह सरकार करेगी।”

गौ माता के दुश्मनों पर चलेगा ‘बुलडोजर’
विधायक ने साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार गौ माता की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है और सनातन के खिलाफ साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि प्रशासन असलम की अवैध संपत्तियों और ‘पाप की कमाई’ से खड़े किए गए साम्राज्य की सर्चिंग कर रहा है।
@ बुलडोजर की तैयारी: विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि अवैध निर्माण पाया गया, तो सरकार उसे जमींदोज करने में जरा भी देर नहीं करेगी।
@ सख्त संदेश: यह उन सभी असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है जो कानून और आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं।










