Search
Close this search box.

MP में सड़क बड़ा हादसा : 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 35 से ज्यादा लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक से दुर्घटना हुई है। इस हादसे में छह लोगों के मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

यह घटना उमरानाला और सिमरिया के बीच सिमरिया मंदिर के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। जो छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर लोग चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मलेन में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह सभी वापस अपने घर लौट रहे थे। हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सकता है। हादसे के बाद पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें