Search
Close this search box.

“लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में सीएम मोहन के बड़े ऐलान, स्पेशल ट्रेन से मुफ्त इलाज तक कई सौगातें”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र सेनानियों को सीएम मोहन यादव का बड़ा सम्मान : स्पेशल ट्रेन, मुफ्त इलाज, एयर एंबुलेंस समेत कई बड़ी घोषणाएं

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया और देश की आवाज़ दबा दी गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान भारत के एक वर्ष बाद आज़ाद हुआ, लेकिन आज वह विकास के शिखर पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तब सुधरी थी और न आज सुधरी है। उन्होंने कहा कि यदि इंदिरा गांधी के खिलाफ हाई कोर्ट का फैसला आया था तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था, लेकिन देश पर आपातकाल थोप दिया गया।

 

डॉ. यादव ने अपने परिवार का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता भी 19 महीने तक जेल में रहे। उन्होंने कहा कि उस दौर में हजारों लोगों की आजीविका छिन गई और लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को अपराधियों की तरह जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि कई लोगों को कांग्रेस में शामिल होने पर ही रिहाई मिलती थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 में देश को आज़ादी स्वतंत्रता सेनानियों ने दिलाई, वहीं 1975 के आपातकाल से लोकतंत्र को बचाने का श्रेय लोकतंत्र सेनानियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और पाकिस्तान की स्थिति इसका उदाहरण है कि लोकतंत्र कितना महत्वपूर्ण होता है।

 

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

 

लोकतंत्र सेनानियों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी।

 

रेस्ट हाउस में दो दिन तक नि:शुल्क ठहरने की सुविधा मिलेगी।

 

दिव्यांग लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर सड़कों का नामकरण किया जाएगा।

 

लोकतंत्र सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

 

आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

सभी लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की इस विरासत को जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें