Search
Close this search box.

शहीदों के बलिदान से देश-प्रदेश सुरक्षित : सीएम मोहन यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाल परेड मैदान पर सीएम मोहन यादव ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि: ‘ज जवानों के बलिदान से सुरक्षित है देश और प्रदेश’

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के लाल परेड मैदान पर आयोजित समाराेह में कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए हमारे जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और ऐसे अमर वीरों पर देश को हमेशा गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम उन हुतात्माओं को नमन करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। पुलिस जवानों की इसी बहादुरी और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आज हमारा देश और प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित व चैन की सांस ले रहा है।

इस श्रद्धांजलि सभा में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस बल के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर शहीदों की शहादत को सलाम किया और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें