Search
Close this search box.

PM मोदी का दाहोद में रोड़ शो – कार से लटककर हिलाते रहे हाथ, काफिले पर फूलों की बारिश…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानू शर्मा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद गुजरात पहुंचे हैं। वह 82,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वडोदरा हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने वायुसेना स्टेशन तक रोड शो किया। दाहोद में एक लोकोमोटिव कारखाने को समर्पित करेंगे…!
अहमदाबाद : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे हैं। वह यहां 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी का सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वडोदरा हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने वायुसेना स्टेशन तक एक किलोमीटर का रोड शो किया। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए रोडशो के दौरान मार्ग के दोनों ओर लोग खड़े थे…!
पीएम 26 और 27 मई को गुजरात में रहेंगे। सुबह वडोदरा में रोड शो के बाद वह दाहोद जाएंगे। यहां एक लोकोमोटिव (रेल इंजन) बनाने के कारखाने को देश को समर्पित करेंगे। वे एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इसके बाद वे दाहोद में लगभग 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे…!

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें