MP – मध्यप्रदेश में एक बड़े अफसर की हाईवे पर सरेराह पिटाई की गई। उसपर दनादन चप्पलें बरसाईं गईं। प्रदेश के मंडला में आरटीओ के उड़नदस्ता व ट्रक चालक के बीच विवाद में यह घटना घटी। आरटीओ अफसर एक ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी तक ले गया और लाठी निकालकर मारने की कोशिश करने लगा। इस पर ड्राइवर ने अपनी चप्पलें निकाल लीं और एक हाथ से लाठी पकड़कर दूसरे हाथ से अफसर पर चप्पल बरसाने लगा। दोनों को बमुश्किल अलग किया गया। इस दौरान नेशनल हाइवे पर लोगों की भीड़ लग गई। ट्रक चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस बुलाई गई और इस बीच दोनों पक्षों में समझौता हो गया…!
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में परिवहन चेक पोस्ट नाके बंद कर दिए हैं। इसके बाद आरटीओ का उड़नदस्ता जांच कर रहा है। मंडला जिले की सीमा से लगे बालाघाट जिले के पांडुतला में हमेशा उड़नदस्ता की टीम मौजूद रहती है जिसपर ट्रक चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है…!









