Search
Close this search box.

पर्यावरण संरक्षण को लेकर माँ नर्मदा किनारे लगभग 500 पौधे लगाए गए…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP – बोधवाड़ा… पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान ओर प्राचीन श्री देवपथलिंग मन्दिर एवं घाट निर्माण समिति बोधवाड़ा एवं नर्मदा भक्तों द्वारा शनिवार को माँ नर्मदा नदी के किनारे प्राचीन श्री देवपथलिंग मन्दिर के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में 500 से अधिक बांस के पौधे लगाए गए जिससे नर्मदा किनारे कटाव को भी रोका जा सके इसकी देख भाल करने के लिए बोधवाड़ा के समस्त नर्मदा भक्तों ने हरित पट्टी में बदलने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में तोताराम यादव , मुकेश पाटीदार, हरिराम यादव, संतोष यादव, कमल यादव, गणेश यादव, भागीराम यादव, दिनेश चंद्र शर्मा, गजानन्द यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोहन पाटीदार ने बताया की यह महज एक दिन का कार्यक्रम नही है, बल्कि हरियाली ही जीवन है…!
इस मूल मंत्र के साथ यह अभियान सतत रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। मोहन पाटीदार एवं डॉक्टर देवेन्द्र यादव ने माँ नर्मदा घाट बोधवाड़ा पर कन्या भोजन एवं सम्मान समारोह में 13 जुलाई को बोधवाड़ा कार्यक्रम में पधारने का आव्हान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम के समस्त नर्मदा भक्तों ने तैयारी कर ली है यह जानकी दी…!

देवेन्द्र पाटीदार धुलसर ने बताया कि जिस प्रकार से जन सहयोग और सांसद निधि से मात्र 13 दिनों में घाट का निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण कल होना है जो कि एक बोधवाड़ा ओर आस पास के ग्राम के नर्मदा भक्तों की ऐतिहासिक पहल ओर माँ नर्मदा का आशीर्वाद था कि मात्र 13 दिनों में घाट का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया कार्यक्रम में मनहोर पाटीदार, देवराम पाटीदार, हुकुम पाटीदार, महादेव पाटीदार, रितिन पाटीदार, महेश पाटीदार ओर नर्मदा भक्त मौजूद थे…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें