Search
Close this search box.

सियासत – शिशुपाल की तरह कांग्रेस पर वार, EVM को बताया सुदर्शन चक्र – बोले MP CM डॉ. मोहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सियासत – शिशुपाल की तरह कांग्रेस पर वार, EVM को बताया सुदर्शन चक्र – बोले MP CM डॉ. मोहन…! 

 

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। एक टीवी शो के दौरान उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 100वीं गलती पर सुदर्शन चक्र चलाया था, वैसे ही आज जनता के पास EVM का बटन है, जो लोकतंत्र का सुदर्शन चक्र है।

 

डॉ. मोहन ने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए ईवीएम का बटन दबाएं। भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मानसिक दिवालियापन है और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सोच अर्बन नक्सल जैसी है और वह बार-बार सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना पर सवाल उठाकर देश को शर्मिंदा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, “हम तो बल्ब हैं, पार्टी ने बटन दबाया तो चालू हो गए।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस अब रसातल की ओर बढ़ रही है और जनता समय आने पर जवाब देगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें