Search
Close this search box.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने चलाई 2 किमी साइकिल, बोले- मन में रखो एक ही सपना, स्वस्थ बनाना है भारत अपना…! 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में साइकिल रैली का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 2 किलोमीटर साइकिल चलाई और बच्चों, युवाओं तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया…! 

शिवराज सिंह ने कहा कि “मन में एक ही सपना होना चाहिए – स्वस्थ बनाना है भारत अपना।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और शारीरिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहें, क्योंकि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है…!

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, खेल प्रेमी और नागरिक मौजूद रहे। मंत्री ने बच्चों से संवाद भी किया और उन्हें नियमित व्यायाम, योग व साइकिलिंग जैसे गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया…!

उन्होंने कहा कि खेल केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन और आत्मा को भी सशक्त बनाते हैं। भारत को आगे बढ़ाने के लिए स्वस्थ नागरिकों की आवश्यकता है और यह तभी संभव है जब हर व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगा…!

कार्यक्रम के दौरान “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत” का संकल्प भी लिया गया…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment