Search
Close this search box.

OBC आरक्षण पर फिर विवाद, कमलनाथ ने बीजेपी को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

OBC आरक्षण पर फिर विवाद, कमलनाथ ने बीजेपी को घेरा

मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई से पहले सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 2019 में OBC वर्ग को 27% आरक्षण दिया था, लेकिन भाजपा ने इसे कमजोर करने का प्रयास किया।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“भाजपा छह साल से OBC आरक्षण पर दोहरी नीति अपना रही है। सार्वजनिक मंचों पर समर्थन, लेकिन अदालत में विरोध।”

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार अब फिर से अपना रुख बदलने की तैयारी में है, जबकि हाल ही में सर्वदलीय बैठक में उसने 27% आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी।

कमलनाथ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार OBC वर्ग के होल्ड पदों पर नियुक्तियाँ और नई भर्तियों में 27% आरक्षण लागू नहीं करती, तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर विरोध करेगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें