Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मानवीय पहल: छत्तीसगढ़ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। बालाघाट से राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रायपुर के लिए रवाना किए गए। सांसद श्रीमती भारती पारधी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया।

राहत सामग्री में 100 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल दाल, 15 क्विंटल नमक, 1500 कम्बल, 2000 चादर और 950 बर्तन सेट शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

मध्यप्रदेश की ओर से भेजी गई यह सहायता छत्तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों के लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी।

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें