Search
Close this search box.

उमंग सिंघार ने राजगढ़ में भाजपा सरकार पर बोला हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

संपादक – रानू शर्मा, भोपाल

राजगढ़

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजगढ़ में आयोजित किसान न्याय यात्रा एवं “वोट चोर–गद्दी छोड़” रैली में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं, युवाओं और किसानों की बात तो करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि महिला अपराध बढ़ रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और किसानों को उचित दाम व खाद तक नहीं मिल पा रही।

सिंघार ने आरोप लगाया कि लाड़ली बहनों को 3000 रुपये देने का वादा अब भी अधूरा है और महंगाई पर रोक लगाने का कोई प्रयास नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद किसानों को भूल गए और अब अपनी ही बात वर्तमान मुख्यमंत्री से मनवा नहीं पा रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रैली के बाद कांग्रेस नेताओं ने किसान न्याय यात्रा के तहत कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें