Search
Close this search box.

मध्यप्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक – रानू शर्मा, भोपाल…! 

मुरैना।
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मुरैना जिले में स्थापित प्रदेश के पहले सौर ऊर्जा भंडारण प्रोजेक्ट में देश की अब तक की सबसे न्यूनतम दर ₹2.70 प्रति यूनिट प्राप्त हुई है। इससे पहले देश की न्यूनतम दर ₹3.09 थी।

यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन का परिणाम है। ऊर्जा के क्षेत्र में यह कदम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला साबित होगा।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि यह सफलता सेवा पखवाड़ा के दौरान हासिल हुई, जिससे मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी भूमिका दर्ज कराई है। इस परियोजना से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र को नई गति मिलेगी और हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

सौर ऊर्जा के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश को स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में नई उम्मीद दी है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें