Search
Close this search box.

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद , वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ मध्यप्रदेश पर्यटन ने छुआ नई ऊँचाइयाँ…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश – संपादक…! 

भोपाल – विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का पर्यटन अब अंतरराष्ट्रीय मानकों की बराबरी कर रहा है। प्रदेश की संस्कृति, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को साकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की भी पहली पसंद बन गया है। पिछले वर्ष 13.41 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने मध्यप्रदेश की धरोहरों और विविधताओं का अनुभव किया।

 

उज्जैन का महाकाल लोक और धार्मिक स्थलों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अकेले उज्जैन में ही 7 करोड़ से ज्यादा आध्यात्मिक पर्यटक पहुंचे, जिससे प्रदेश की पर्यटन पहचान और मजबूत हुई है।

 

सरकार का दावा है कि पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं—चाहे वह धार्मिक पर्यटन हो, सांस्कृतिक धरोहरें हों या फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि पर्यटन के क्षेत्र में यह उपलब्धि मध्यप्रदेश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिला रही है।

 

मध्यप्रदेश पर्यटन आज वाकई “भारत का दिल” बनकर, दुनिया के हर कोने से आने वाले पर्यटकों का स्वागत कर रहा है…!

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें