बड़वानी। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर मंगलवार को डीआरपी लाइन बड़वानी में भव्य सामूहिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। परंपरागत विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर विजयादशमी के महत्व को पुनः स्मरण किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर बड़वानी, पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन करते हुए इसे देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा की परंपरा से जोड़ते हुए विजयादशमी पर्व को शक्ति, साहस और सत्य की जीत का प्रतीक बताया।

धार्मिक आस्था और प्रशासनिक गरिमा के बीच सम्पन्न हुए इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूजा उपरांत सभी ने समाज और राष्ट्र की समृद्धि, सुरक्षा एवं एकता की कामना की।










